Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:51 am

Thursday, July 9, 2026, 7:51 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सरकार गिराने के लिए किन विधायकों को रूपये दिए गहलोत नाम उजागर करें : राजेश मेहता

राखी पुरोहित. जोधपुर

पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश मेहता ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से कहा कि मेरा निवेदन है की आप बार बार आरोप लगा रहे की हमारी सरकार को भाजपा के नेता अमित शाह,धर्मेन्द्र प्रधान और गजेन्द्र सिंह शेखावत  ने गिराने की कोशिश लेकिन हमने उन्हें सफल नहीं होने दिया.. आपने कहा की उस समय के विधायको को रूपये बांटे.. किसी को 25 लाख – किसी को 30 लाख और किसी को 50 लाख तक बांटे..लेकिन हमने सरकार गिरने नहीं दी.. पार्टी के किन किन विधायको ने पैसे लिए थे उनके नाम उजागर करे.. जनाब आपकी सरकार थी उस समय…. आप ही तो प्रदेश के मुखिया थे आपके पास सबूत है तो फिर आपने कानूनी कार्यवाही क्यो नहीं की.. खैर हो सकता है आपकी कोई मजबूरी रही होगी.. लेकिन अब तो सरकार आपकी नहीं है दूसरे दल की यानी भाजपा की सरकार है इसलिए आप प्रदेश के मुख्यमंत्री  को सबूत दे देवे ताकि ऐसे लोगों (उस समय के विधायकों) के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो सके.. एक नज़ीर बन जाए दोबारा कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत / कोशिश नहीं करे.. और कांग्रेस पार्टी भी ऐसे गद्दार लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सके…

प्रदेश हित मे और पार्टी हित मे गहलोत साहब आपको सच्चाई सामने लानी चाहिए वरना आप पर भापजा के नेता झूठे आरोप लगाएंगे कि आपके पास सबूत तो है नहीं बार बार बदनाम करने के लिए मिडिया में बने रहने के लिए आरोप लगा रहे हैं… इसलिए पुनः आपसे अनुरोध है प्रदेश हित और कांग्रेस पार्टी के हित में तुरन्त सबूत पार्टी आलाकमान को और प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबूत सौंप कर षडयंत्र रचने वाले अमित शाह,धर्मेन्द्र प्रधान और गजेन्द्र सिंह शेखावत व रूपये लेने वाले विधायकों पर कानूनी कार्यवाही करने को मजबूर करे और ऐसे  लोगों का चेहरा जनता के सामने आ सके.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor