Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 5:15 am

Sunday, October 18, 2026, 5:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

9 जुलाई से शुरू होंगे जैन समाज के चातुर्मास, साधु-संतों-साध्वियों के मुहूर्त अनुसार होंगे मंगल प्रवेश

जैन समाज के प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने साधु-साध्वियों के विहार में सरकार से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जैन समाज के चातुर्मास 9 जुलाई से शुरू होंगे। जैन साधु साध्वीवृंद मुहर्त के अनुसार मंगल प्रवेश करेंगे। समस्त जैन समुदाय चातुर्मास तैयारियों काे अंजाम  दे रहे हैं। जैन धर्म के चातुर्मास ज्यों ज्यों समीप आ रहे हैं त्यों त्यों समस्त जैन समाज अपने अपने स्तर पर चातुर्मास व्यवस्था तैयारियों को लेकर भव्य रूप अंजाम दे रहे हैं।

साधु साध्वीवृंद निर्धारित तिथि और मुहर्त के अनुसार मंगल प्रवेश करेंगे। श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने बताया कि देश प्रदेश नगर नगर ग्राम ग्राम 8 माह पैदल विहार कर तीर्थकर परमात्मा के बताए मार्गों का अनुसरण करते हुए समस्त जैन संप्रदाय समुदाय के जैनाचार्य साधु साध्वीवृंद आदि संघों संस्थाओं में किए गए निर्धारित तय चातुर्मास स्थलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं व आसपास क्षेत्रों में विचरण करते मुहूर्त तिथि के अनुसार मंगल प्रवेश कर रहे हैं । विनायकिया ने बताया कि आषाढ़ सुदी चतुर्दशी व पूनम से यानी कि 9 व 10 जुलाई से चातुर्मास आरंभ होगे जो 5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा तक मूर्तिपूजक दिगंबर स्थानकवासी तेरापंथी आदि जैन संप्रदाय के समस्त जैनाचार्य आचार्य साधु साध्वी श्रावक श्राविकाए आत्म जागृति कल्याण का पर्व दरमियां चातुर्मार्सिक धार्मिक गतिविधियों के सारोबार से जीवन का कल्याण करेंगे। चातुर्मार्सिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर समस्त जैन संप्रदाय समुदाय व्यवस्था तैयारियों भव्य अंजाम देने के लिए युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। चातुर्मास मंगल प्रवेश दरम्यान साधु साध्वीवृंद का भव्याति भव्य स्वागत किया जा रहा है। विनायकिया ने साधु साध्वीयों के पद विहार में सरकार से पुख्ता सुरक्षा की मांग की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor