नव नियुक्त थाना अधिकारी व थानाधिकारी विश्नोई का स्वागत किया
सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।
नवनियुक्त थाना अधिकारी सुरतान सिंह सोडा ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित और फरियादी को न्याय मिलेगा तथा अपराधियों में भय होगा।
नवनियुक्त थाना अधिकारी सुरतान सिंह सोडा मंगलवार शाम को थाने में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे थाना अधिकारी ने कहा कि किसी भी घटना या संदिग्ध की सूचना तुरंत थाने में दें। आमजन के सहयोग से ही अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों व सीएलजी सदस्यों ने नवनियुक्त थाना अधिकारी का साफा पहना कर स्वागत किया। वहीं बोरुंदा से थाना अधिकारी सुरेश कुमार बिश्नोई का जोधपुर पुलिस लाइन में स्थानांतरण होने पर उनको भी साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मानवेंद्रसिंह राठौड़, भीखसिंह मेड़तिया, दुर्गाराम सुथार, नंदकिशोर टाक, राजेंद्र टाक, चंद्राराम गोलियां, हुकमसिंह भाटी, पप्सा घोड़ावट, यशराज दाधीच, चैनाराम माली, जगदीश भंवरिया, कबीर कुरैशी, नवरत्न सिंह, राजेंद्र सिंह भाटी, इस्माइल देशवाली, अजीत सिंह मालावास, गणेश दाधीच व पुलिस स्टाफ में एएसआई सुखी चौहान, मुख्य आरक्षी मनोज बैरवा, बद्रीनारायण मीणा, सुभाष विश्नोई, सुखदेव डुडी, गौतम खदाव, रामनरेश बेड़ा मुलाराम चौधरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।





