राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
क्रिया भवन में पर्युषण महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पयुर्षण महापर्व 12 सितंबर से शुरू होंगे। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागछ संघ के तत्वाधान में तप जप ज्ञान ध्यान आराधना साधना क्षमा का परिचायक जैनों का अष्ट दिवसीय पर्व पर्वाधिराज पयुर्षण महापर्व 12 सितंबर से धूमधाम से मनाने को लेकर ट्रस्ट मंडल की आयोजित बैठक में व्यापक व्यवस्थाओं के संदर्भ में तैयारियां का भव्य रूप देने पर विचार विमर्श किया गया। संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया क्रिया भवन में मुनि सिद्धेशचन्द्रसागर म.सा. व मुनि सिद्धचंद्रसागर व साध्वी नयप्रज्ञाश्री मोक्षरत्नाश्री . आदि ठाणा के सान्निध्य में धूमधाम से मनाने को लेकर संघ अध्यक्ष दीपचंद तातेड उपाध्यक्ष भैरुमल मेहता सचिव उम्मेदराज रांका कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मेहता बलवंतराज खिंवसरा ललित पोरवाल धनजी भाई विनायका मनीष मेहता आदि ट्रस्ट मंडल सदस्यों द्वारा बैठक में पर्युषण महापर्व की समस्त आराधना, अष्टान्हिका सूत्र वांचन, कल्पसूत्र वांचन, बारसा सूत्र वांचन, भगवान महावीर जन्म वांचन, पालना झुलाने का विशेष आकर्षण आयोजन सांवत्सरिक प्रतिक्रमण प्रतिदिन परमात्मा की भव्य आंगी रचना इत्यादि सभी क्रिया करने के बाबत व्यापक व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया।



