Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जांगिड़ महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

जोधपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान पद पर मनोनीत किए जाने पर आज कचहरी परिसर स्थित श्री विश्वकर्मा चैंबर में जांगिड़ अधिवक्ता संघ सहित सर्वधर्म, सर्वसमाज के अधिवक्ताओं व समाजबंधुओं द्वारा भव्य सम्मान व अभिनंदन किया गया।

जांगिड़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामसुख शर्मा ने बताया कि भारत भूषण शर्मा का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि जोधपुर में जांगिड़ समाज में भारत भूषण को उपप्रधान बनाए जाने पर खुशी की लहर है। गत 25 वर्षों से जांगिड़ समाज के उत्थान में एवं सामाजिक निर्वहन में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी को ध्यान में रखते हुए गत दिनों पूर्व इंदौर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महासभा के राष्ट्र प्रधान रामपाल जांगिड़ के द्वारा उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस मौके दुर्गेश शर्मा, रविंद्र दियावड़ा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेंद्र परिहार, जहीर अब्बास, यासीन मोहम्मद महफूज, उमेद अली मेहर, स्वानंद जसमतिया, मुकेश शर्मा, प्रमोद कुलरिया, तेजाराम प्रजापत, रामचंद्र शर्मा, रामदेव जांगिड़, दिनेश शर्मा, मोहन राम सुथार, विकास शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor