Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:04 am

Thursday, July 9, 2026, 6:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गायक कलाकार नवरत्न सिंह रावल की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राखी पुरोहित. जोधपुर 

राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार नवरत्न सिंह रावल की प्रथम पुण्यतिथि आज श्रृद्धा पूर्वक मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उम्मेद सिंह पंवार ने बताया कि नवरत्न सिंह ने अपनी आवाज के जादू से राजस्थान में ही नही पूरे भारत में नाम रोशन किया था। माजीसा युवा सेवी संस्थान की ओर से माजीसा धाम गांधीनगर जोधपुर में उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धाम के पुजारी मोहनलाल सुथार ने उनको याद करते हुए बताया कि रावल साहब की भजनों में वह जादू था कि हर कोई मगन होकर सुनता था। इस अवसर पर माजीसा युवा से भी संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह, प्रदेश सचिव घनश्याम कच्छवाह, प्रकाश आसदेव सुथार, मोहित,भावेश सुथार लीला देवी, अचू देवी, संतोष, व प्रीति उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor