Explore

Search

Saturday, October 17, 2026, 6:24 pm

Saturday, October 17, 2026, 6:24 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रामायण यात्रा 25 जुलाई से, तीर्थ यात्रियों को भगवान राम से जुड़े स्थलों को देखने का मिलेगा सुनहरा मौका

अयोध्या से रामेश्वरम तक यात्रा, दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी यात्रा, रामभक्तों की इच्छा होगी पूरी

डीके पुरोहित. नई दिल्ली

भारतीय रेल भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के इच्छुक तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। भारतीय रेल के उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) आगामी 25 जुलाई को अयोध्या से रामेश्वरम तक रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होने वाली इस यात्रा के अंतर्गत तीर्थ यात्रियों को भगवान राम से जुड़ी जगहों अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, सीतामढ़ी, जनकपुर, श्रृंगवेरपुर, नासिक, हम्पी से लेकर रामेश्वरम तक घूमने और प्रभु श्रीराम के दर्शन का मौका मिलेगा।

यह रामायण यात्रा 16 रातें/17 दिन की होगी। ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा। जहां तीर्थ यात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी देखने का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद नंदीग्राम में भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड का दर्शन, जनकपुर (नेपाल में) में राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड, सीतामढी (बिहार) में जानकी मंदिर और पुनौरा धाम, बक्सर में राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर, वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती देखने का सुनहरा मौका मिलेगा। इसके बाद रामायण यात्रा ट्रेन यात्रियों को लेकर सीतामढी (उत्तर प्रदेश) की ओर बढ़ेगी जहां सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर) के दर्शन होंगे। यहां से ट्रेन प्रयागराज जाएगी। जहां त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम देखने का मौका मिलेगा। यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ट्रेन श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, पंचवटी, हम्पी होते हुए रामेश्वरम पहुंचेगी। इन स्थानों पर यात्रियों को क्रमशः श्रृंग ऋषि मंदिर, गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूया मंदिर, त्रयंबकेश्वर मंदिर, सीता गुफा और कालाराम मंदिर, अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी का दर्शन होगा। यात्रा के दौरान ट्रेन में चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन दिया जाएगा।

दौरे की मुख्य बातें :
यात्रा का नामः श्री रामायण यात्रा
अवधिः 16 रातें/17 दिन
यात्रा कार्यक्रमः दिल्ली-अयोध्या-जनकपुर-सीतामढ़ी-बक्सर-वाराणसी-प्रयागराज-श्रृंगवेरपुर-चित्रकूट-नासिक-हम्पी-रामेश्वरम-दिल्ली।
बोर्डिंगः दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ, टुंडला जं., इटावा, कानपुर, लखनऊ. झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग से डी-बोर्डिंग।
यात्रा तिथिः 25.07.2025

यात्रा में शामिल किए गए गंतव्यः
* अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी।
* नंदीग्राम: भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड।
* जनकपुर (नेपाल): राम जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड।
* सीतामढी (बिहार): जानकी मंदिर और पुनौरा धाम।
•बक्सर: राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।
* वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।
* सीतामढी (उत्तर प्रदेश): सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर)।
* प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम।
* श्रृंगवेरपुर: श्रृंग ऋषि मंदिर।
•चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, राम घाट और सती अनुसूया मंदिर।
* नासिक: त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी (सीता गुफा और कालाराम मंदिर)।
* हम्पी: अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।
•रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor