Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:19 am

Thursday, July 9, 2026, 12:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 5 जुलाई को एक दिवसीय जोधपुर प्रवास पर रहेंगे

शेरगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का करेंगे अवलोकन

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 5 जुलाई को जोधपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:05 बजे शेरगढ़ के सोइंतरा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत सोइंतरा में आयोजित होने वाले जनकल्याणकारी शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा शिविर में लाभान्वितों से संवाद करेंगे। निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे सोइंतरा से प्रस्थान कर 2:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 2:50 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor