Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:30 am

Sunday, October 18, 2026, 6:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति 8 जुलाई को बंद रहेगी

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 6 जुलाई के स्थान पर अब 8 जुलाई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी । अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 8 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 9 जुलाई को तथा 9 जुलाई को होने वाली जलापूर्ति 10 जुलाई को की जावेगी।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एवं तखतसागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रो में 8 जुलाई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 9 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 10 जुलाई को एवं 10 जुलाई को की जाने वाली जलापूर्ति 11 जुलाई को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor