Explore

Search

Saturday, December 6, 2025, 9:08 pm

Saturday, December 6, 2025, 9:08 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने बाड़मेर में जनसुनवाई की; कहा- कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगाने व बिल संशोधन को प्राथमिकता से करें

Share This Post

राजस्व लक्ष्यों की चिंता जाहिर करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर दिया जोर, एमडी भंवरलाल बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

डीके पुरोहित. बाड़मेर

जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने बाड़मेर में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में से अधिक प्रकरण आए। डॉ. भंवरलाल अधिकारियों से बोले कि घरेलू और कृषि कनेक्शनों को देने और ट्रांसफार्मर लगाने में ढिलाई या कोताही ना बरतें। साथ ही बिजली के बिलों संबंधी समस्याओं को हल करने में रुचि दिखाएं और फरियादियों की समस्याओं को न केवल सुनें बल्कि उनका समय पर निदान भी करें। बालोतरा एवं जैसलमेर जिलों से भी कई परिवादी जनसुनवाई में पहुंचे।

डॉ. भंवरलाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी चिंता जाहिर की और अधिकारियों से कहा कि समय रहते शत प्रतिशत लक्ष्य पूरें कर लें। इस अवसर पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतराम विश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा जिला कलेक्टर टीना डाबी व प्रशिक्षु आईएएस छायासिंह भी उपस्थित रहे।

अधिक विद्युत छीजत वाले उपखंड के अधिकारियों को छीजत कम करने के दिए निर्देश

डॉ. भंवरलाल ने अधिक विद्युत छीजत वाले उपखंड के अधिकारियों को छीजत को नियंत्रित करने के लिए सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

कुसुम योजना के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

डॉ. भंवरलाल ने कहा कि कुसुम योजना के तहत स्थापित होने वाले सोलर प्लांट से आमजन को सस्ती और निर्बाध बिजली मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को कुसुम ए और सी के प्रोजेक्टों में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

स्मार्ट मीटर, आरडीएसएस पीएचईडी कनेक्शन की समीक्षा

बैठक में घरेलू कनेक्शन, खराब मीटर बदलने, आरडीएसएस कार्य, कृषि कनेक्शन, पीएचईडी के कनेक्शनए, स्मार्ट मीटर, पीएम सूर्य घर योजना, सतर्कता जांच, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रसारण निगम के कार्यों पर भी चर्चा हुई।

संपर्क पोर्टल की शिकायतों का त्वरित समाधान आवश्यक : जिला कलेक्टर

समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान कर संतुष्टि सुनिश्चित की जाए ताकि असंतुष्ट परिवादों की संख्या न्यूनतम रहे।

जनप्रतिनिधियों ने रखीं विकासात्मक मांगें

जनसुनवाई के पश्चात चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अंतराम विश्नोई ने प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल से भेंट कर बकाया घरेलू कनेक्शन, लंबित कृषि कनेक्शन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने तथा प्रसारण एवं वितरण निगम की विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने की मांगें रखीं।

कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई

प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल के निर्देश पर उपखंड फागलिया के जेईएन हिमांशु वर्मा को उपभोक्ताओं की शिकायतों, कार्य में लापरवाही और प्रगति में खराब प्रदर्शन के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

यह अधिकारी रहे उपस्थित

मुख्य अभियंता बाड़मेर जोन एनके जोशी ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अशोक कुमार मीना, प्रावैधिक सहायक.प्रबंध निदेशक जोधपुर प्रकाश जैन, अधीक्षण अभियंता पीपीएम जोधपुर एके रमणानी, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी जोधपुर केएल रेगर एवं बाड़मेर वृत्त के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment