Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:32 am

Sunday, October 18, 2026, 8:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 को : आश्रमों में तैयारियां शुरू

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को मनाया जाएगा। फतेहसागर ओटे के सामने स्थित अखिल भारतीय कबीर पंथ संप्रदाय राजस्थान के प्रथम प्राचीन स्थान सदगुरु कबीर आश्रम में आश्रम के महंत राजेंद्र दास के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

महंत राजेंद्र दास ने बताया कि इस अवसर पर सुबह ध्वजारोहण, समाधि पूजन व दर्शन, गुरु महिमा पाठ, बीजक पाठ, गुरु पूजन व नाम दीक्षा और दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सत्संग-प्रवचन व गुरु पुजा आरती के पश्चात् गुरु प्रसादी का आयोजन होगा। जिसमें अनेक संत व श्रद्धालु शामिल होंगे।

दादू कुटिया द्वितीय में महोत्सव की तैयारियां जोरों पर 

चांदणा भाकर, ज्योति नगर स्थित दादू कुटिया द्वितीय में कुटिया के महंत सत्यराम दास व संत भजन दास के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। कुटिया के अजय सिंह सोढा ने बताया कि इस अवसर पर ध्वजारोहण, दादू वाणी का पाठ, गुरु पूजन व नाम दीक्षा के पश्चात दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक सत्संग-प्रवचन व प्रसादी का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor