Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 4:37 am

Friday, July 10, 2026, 4:37 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव ब्यावला 17 जुलाई को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्रावण मास के पावन अवसर पर रातानाडा, ओल्ड कैंपस के सामने स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत श्रीधर गिरी महाराज के सान्निध्य में 17 जुलाई को शिव ब्यावला का आयोजन होगा।

महंत श्रीधर गिरी महाराज ने बताया कि शिव भक्त एडवोकेट ओमप्रकाश बूब व दिव्यांशु बोराणा की ओर से रात्रि 9 बजे से आयोजित होने वाले शिव ब्यावले में जय बाबा बर्फानी ब्यावला मंडली के गायक पुखराज सोनी, सुरेश सोनी और उनके सहयोगी संगीतमय शिव ब्यावला वाचन करेंगे। आयोजन की व्यवस्था में पीपलेश्वर महादेव सत्संग समिति के सदस्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor