Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:33 am

Sunday, October 18, 2026, 8:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हनुमानगढ़ बालाजी मंदिर में पर्यावरण प्रेमियों ने शुरू किया एक पेड़ मां के नाम अभियान

राखी पुरोहित. जोधपुर

हनुमानगढ़ बालाजी पर्यावरण सेवा संस्थान की ओर से पर्यावरण प्रेमियो के सहयोग से 5 जुलाई से 6 सितम्बर तक एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज हुआ। एक माह तक संचालित होने वाले अभियान का शुभारंभ राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस मुकेश राजपुरोहित ने किया। उन्होंने नीम  के नारायण के रूप में 11 पौधे लगाए। इस अवसर पर ब्रह्मपुरी आदर्श विद्या मन्दिर की 100 से ज्यादा बालिकाओं ने पर्यावरण पर संगीतमय प्रस्तुति से मन मोह लिया व एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण प्रेमी) ने पर्यावरण पर गीत भी गाया।

इस अवसर पर हनुमानगढ़ पर्यावरण सेवा संस्थान के धर्मसिंह कच्छवाह, दिलीप लड्ढा, आलोक राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश कच्छवाह, जगदीश, किशोर सिंह, धर्मेंद्र, अशोक, दिनेश बोहरा, श्याम शर्मा, जयेश जोशी, लादु सिंह राजपुरोहित, ओम राजपुरोहित, पर्यावरण प्रेमी विवेक अग्रवाल, अमित गोस्वामी, मोम राज बिश्नोई एवं जस्टिस मुकेश राजपुरोहित के समस्त परिजन व आस पड़ोस की माताएं बहनें भी शामिल होकर सबका उत्साहवर्धन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor