Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:56 am

Sunday, August 23, 2026, 2:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दूसरों को खुश करने की बजाय भगवान को खुश करें, तभी आत्म कल्याण होगा : विश्वरत्न विजय

गणिवर्य विश्वरत्न विजय व 33 साधु-साध्विवृंद का गाजे-बाजे के साथ हुआ मंगल प्रवेश…हाथी ने दी सलामी

राखी पुरोहित. जोधपुर 

गणिवर्य विश्वरत्न विजय और अन्य साधु-साध्वियों का गाजे-बाजे के साथ रविवार को क्रिया भवन में चातुर्मास मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर हाथी ने नत मस्तक हो अभिवादन किया।

विश्वरत्न विजय आदि 33 साधु साध्वी जालोरी गेट जलते दीप भवन से श्रावक स्व .मख्तूरमल अनूपम चौरडिया परिवार निवास स्थान से विशाल शोभायात्रा के साथ क्रिया भवन पहुंचे। यहां पर अक्षत वधावणा किया गया। गुरु भक्तों को गुरुजी से आशीर्वाद दिया। तपागच्छ संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि जैनाचार्य रामचन्द्रसूरीश्वर महाराज समुदाय के आचार्य तपोरत्नसूरीश्वर महाराज के शिष्यरत्नों एवं साध्विवृंदों व श्रावक श्राविकाओं तथा कई भक्तों के साथ ढोल ढमाके, हाथी-घोड़ा, ऊंट कच्छी घोडी, बग्घियों के साथ शोभायात्रा जालोरी गेट, नृसिंह दडा, कबूतरों का चौक, सोनारों का बास, त्रिपोलिया बाजार, चांदी हॉल होते हुए क्रिया भवन पहुंची।

संयम दर्शन ही मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढ़ी 

इस मौके पर विश्वरत्न विजय महाराज ने कहा कि संयम दर्शन ही मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढी है। इसलिए सभी धर्म आराधना में बढ़ चढ़कर निस्वार्थ भाव से भाग लें। उन्होंने कहा कि जन से जैन, जैन से श्रावक, साधक से साधु और साधु से सिद्ध बनना है। जमाने के साथ नहीं, भगवान के साथ चलकर भगवान की आज्ञा का शिरोधार्य करेंगे तभी आत्म कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि भूल को भूल मानेंगे, तभी भूलों का सुधार होगा। मुनि ने कहा कि दूसरों को खुश करने का कार्य नहीं करके भगवान को खुश करना है तभी आत्म कल्याण होगा। दोषो को दूर करने के लिए गुरु भगवान आए हैं। चातुर्मास दौरान परमात्मा वाणी का लाभ लेकर अधिक से अधिक आत्म कल्याण करना है, तभी चातुर्मास सार्थक होगा। चातुर्मास मंगल प्रवेश दरम्यान मुख्य अतिथि भामाशाह श्याम कुंम्भट, विशेष अतिथि जस्टिस डाॅ. विनीत कोठारी, अतिथि डाॅ. जेसी मालू, डरॅ. पवित्र खांटेड, डां हेमंत जैन, डाॅ. राजेन्द्र व्यास, संघ अध्यक्ष हनुमानचंद तातेड़, उपाध्यक्ष भैरूमल मेहता, अनिल मेहता, ललित पोरवाल, पार्षद मनीष लोढा, गौतम सालेचा, राजेंद्र सालेचा, अनिल सिंघवी सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई संस्था संगठनों के पदाधिकारी व श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे। तपागच्छ संघ सहित कई संस्था संगठन के सदस्यगणों व युवा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए ऐसे ऐतिहासिक आध्यात्मिक चातुर्मास में सभी को अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। विनायकिया ने बताया कि साधु साध्वियों की प्रेरणा से क्रिया भवन में लाइट, पंखा व मोबाइल आदि का उपयोग नहीं किया जाएगा।

भामाशाह श्याम कुंभट को समाज रत्न उपाधि से सम्मानित किया

इस दौरान नवनिर्मित भोजनशाला प्रथम तल का भामाशाह श्याम कुंम्भट तथा देवेंद्र अनिता बाफना परिवार द्वारा शुभारंभ किया गया। तपागच्छ संघ ने भामाशाह श्याम कुम्भट को समाज रत्न उपाधि से सम्मानित किया। संघ सचिव उम्मेदराज रांका, श्रवण दुग्गड, रिकबराज बोहरा आदि ने बताया कि आयोजन के दौरान चातुर्मास प्रवेश लाभार्थी अनुपम चौरडिया तथा रिखबराज बोहरा परिवार व गुरु पूजन श्रावक राजेंद्र, देवेंद्र, अतुल भंडारी व अन्य सभी लाभार्थी परिवारों का व अतिथियों का तपागच्छ संघ ट्रस्ट मंडल की ओर से बहुमान किया गया । गुलाब नगर जैन संघ की विनती पर तीन साधु व दो साध्वी के चातुर्मास की स्वीकृति दी गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor