Explore

Search

Saturday, December 6, 2025, 9:02 pm

Saturday, December 6, 2025, 9:02 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

घर-घर तुलसी का हो वास…इसी आह्वान के साथ रामप्रसाद महाराज का शुरू हुआ चातुर्मास प्रवास

Share This Post

चातुर्मास : संत ने कहा- पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत, खूब पौधे लगाओ, हरियाली फैलाओ

शिव वर्मा. जोधपुर

संत रामप्रसाद महाराज का रविवार को बड़ा रामद्वारा सूरसागर में चातुर्मास सत्संग के लिए मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान उन्होंने जन मानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि घर-घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। इसी भावना के साथ उनका चातुर्मास प्रवास शुरू हुआ।

सभी हरि भक्त अपने हाथ में तुलसी का पौधा लेकर मंगल पद यात्रा में सम्मलित हुए। सभी ने संकल्प लिया कि हम सब पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और पेड़ बनने तक देखभाल करेंगे। संत रामप्रसाद महाराज ने कहा कि पर्यावरण के लिए एक व्यक्ति एक पेड़ लगाता है तो 10 पीढ़ी का उद्धार कर देता है। ऐसा पुराणों में वर्णित है। संत ने सत्संग की महिमा को सुनाते हुए कहा कि जीव सत्संग में रहकर सहजता से भव पार हो जाता है। गुरु वाणी के माध्यम से कहा कि चाहे कैसी भी परिस्थिति आए, हमेशा शिष्य को गुरु के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए। जो गुरु हमें शब्द सुनते हैं वही शब्द हमे परब्रह्म से मिला देता है। संत नरसिंहदास, कल्याण दास, अमृतराम, मनोहरदास, मदनदास, धर्माराम, गोपालदास, रामप्रकाश, देवेंद्र गहलोत, जुगलकिशोर, नंदकिशोर, राजेश लोहिया, रमेश गोयल, मुकुंदचंद आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment