Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:56 am

Sunday, August 23, 2026, 5:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सोवनिया में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ जारी : श्री चेतन गिरी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

सोवनिया गांव स्थित श्री सार्वजनिक शिव आश्रम ट्रस्ट श्री रामेश्वर महादेव धूणा में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के साथ-साथ श्री चेतन गिरी महाराज की मूर्ति अनावरण व शिवलिंग नंदी प्राण प्रतिष्ठा आयोजन चौथे दिन भी जारी रहे।

श्रीमद् भागवत कथा को संबोधित करते हुए पंडित ललित दवे जोधपुर ने कहा कि श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह के चतुर्थ दिवस सोमवार को कथा में गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामनावतार, मत्स्यावतार, अम्बरीष उपाख्यान, भगवान रामावतार एवं कृष्णावतार की व्याख्या पर रसपान करवाया गया। समुद्र मंथन को लेकर देवताओं व राक्षसों द्वारा समुद्र मंथन किया गया, जिसमें 14 रत्न भी निकले। विष निकलने पर भगवान शिवजी ने विषपान किया। दानवीर बली की कहानी के साथ वामन अवतार का बड़ा सटीक वर्णन किया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:15 तक आयोजित हो रही है। धूणा परिसर में श्री चेतनगिरी महाराज की मूर्ति स्थापना के अन्तर्गत द्वितीय दिवस पर स्थापित पीठों का पूजन, हवन, हवनात्मक लघुरुद्र स्वाहाकार की आहुतियां, शिवलिंग एवं नंदी महाराज का स्नपन और शय्याधिवास वैदिक विद्वानों द्वारा सांगोपांग विधिवत रूप से पूर्ण किया गया। कथा में चांदसिंह नरुका, शंकर सिंह, नारायण सिंह, कानसिंह, नैनसिंह, भंवरसिंह, हुकम सिंह, छोटूसिंह नरुका, सोहनलाल रिणवा व सत्यनारायण वैष्णव सहित दर्जनों ग्रामीण पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहते हुए धर्म लाभ ले रहे है। कथा का समापन गुरु पूर्णिमा को होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor