सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)
पेराडाइज एजुकेशनल ग्रुप द्वारा नीट में चयन होने पर लक्ष्मी टाक व नोरसेट में चयन होकर दिल्ली एम्स मिलने पर सुनील भाटी का विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभा गौरव सम्मान किया गया।
संस्था के निदेशक राजेंद्र टाक ने दोनों बच्चों का माला व साफा पहनाकर कर मोमेंटो प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। लक्ष्मी टाक ने अपनी सफलता का श्रेय पेराडाइज संस्थान के निदेशक राजेंद्र टाक व अपने दादाजी की प्रेरणा को दिया। लक्ष्मी ने 2024 में 12वीं कक्षा पेराडाइज विद्यालय से पास की व अगले ही वर्ष कड़ी मेहनत और लगन से नीट- 25 में सफलता प्राप्त कर ली। साथ ही सुनील भाटी ने पेराडाइज से स्कूलिंग कंप्लीट कर बीएससी के बाद नोरसेट परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली। दोनों विद्यार्थियों का संस्था प्रधान पूनम टाक, निदेशक राजेंद्र टाक, स्टाफ कन्हैयालाल वैष्णव, संजय लालर, दीपक राजपुरोहित, रामनिवास प्रजापत व उमाशंकर दाधीच सहित समस्त विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिभा सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की।









