Explore

Search

Thursday, April 23, 2026, 5:30 pm

Thursday, April 23, 2026, 5:30 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

छोटो सो मेरो मदन गोपाल… श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

सोवनिया में श्रीमद्भागवत कथा जारी

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

सोवनिया गांव स्थित श्री सार्वजनिक शिव आश्रम ट्रस्ट श्री रामेश्वर महादेव धूणा पर सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को पंडित ललित दवे ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कंस के कारागार से वसुदेवजी के द्वारा भगवान को नंद भवन में लाने की कथा तथा धूमधाम से बधाई गीतों के साथ नंदोत्सव मनाया गया। उसके पश्चात् पूतना का मोक्ष, भगवान शिव का बालकृष्ण दर्शन, शकटासुर, तृणावर्त, बकासुर अघासुर, वत्सासुर, धेनुकासुर, कालिया नाग दमन, माखन चोरी की लीला, फलविक्रयणी पर कृपा, यमलार्जुन की मुक्ति, गोचारण लीला, मृदभक्षण लीला के साथ, भगवान के द्वारा गोवर्धन पूजा और गिरीराज का प्रसंग श्रवण करवाकर छप्पन भोग लगाया गया। कथा संगीतमय होने के चलते छोटो सो मेरो मदन गोपाल पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:15 तक आयोजित हो रही है। कथा में पूर्व उप सरपंच चांदसिंह नरूका, शंकरसिंह, नारायण सिंह, पूर्व सरपंच भवानी सिंह नरुका, कानसिंह नरूका, भंवरसिंह, छोटूसिंह, नैन सिंह नरुका, हुकमसिंह, शिवराज, बक्साराम खदाव, पप्पूराम भुडाणिया व खाकीदास सहित कई धार्मिक श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कथा का समापन गुरुवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के बाद प्रसादी के साथ संपन्न होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor