Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:13 am

Thursday, July 9, 2026, 1:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

खवासपुरा में शिविर आयोजित : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा

शिविर में पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा 2025 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत खवासपुरा में शिविर आयोजित हुआ। जिसमें पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए रोष जताया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया और सरपंच मोनिका महेंद्र सतनामी सहित सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों की प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया। पीने के पानी और जनता जल योजना की सरपंच सहित अन्य सभी ग्रामवासियों ने भारी आक्रोश जताते हुए भारी विरोध करते हुए बताया गया कि बहुत कम तादाद में पीने का पानी विभाग द्वारा छोड़ा जा रहा है और जेजेम योजना के कार्य में भारी लापरवाही व गड़बड़ी करते हुए बिना पंचायत व ग्रामवासियों के जानकारी के नाम मात्र काम किया गया। पुराने टाइम से सही तरीके से सार्वजनिक टंकियों में व्यवस्थित तरीके से पानी वितरण किया जा रहा था, लेकिन योजना के कार्य से पूरा ढांचा ही खराब कर खुदाई से गली और मार्गों को तहस नहस कर रखा है। लंबे समय से पंचायत द्वारा बार-बार बोलने पर भी ठीक नहीं किया जा रहा है। कई ढाणियों व मोहल्ले की वजह से पाइपलाइन लाइन नहीं डाल कर नल कनेक्शन से वंचित रख गया और जो कार्य किया गया था उसकी गुणवत्ता बहुत ही खराब है। जिसे कुछ महीनों में ही बने हुए जल स्रोत टूट रहे है। जहां कनेक्शन दिए वहां एक ही लाइन में बहुत सारे कनेक्शन देने की वजह से कुछ घरों में पानी पहुंच रहा है। बाकी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। खुदाई सिर्फ 1 फीट की, जिसे बारिश के पानी से ही पाइप बाहर आ गए है। पीने का पानी भी ना के बराबर छोड़ रहे है। वो पानी भी जेजेम योजना कार्य में गड़बड़ी के कारण सही तरीके पानी सप्लाई नहीं कर पा रही है। ग्राम पंचायत में पीने की पानी को लेकर भारी आक्रोश है। शिविर में पौधारोपण रास्तों पर से झाड़ी कटिंग जैसे काफी कार्य किए गए। सरपंच सतनामी ने बताया शुरू से ही रास्तों व सड़कों को हमेशा से विकास कार्यों को गंभीरता से लिया तो आगे भी सड़कों व मार्गों से झाड़ी कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे पंचायत के सड़कों व अन्य स्थानों में साफ सफाई बनी रहे। पंचायत द्वारा पौधारोपण का कार्य भी हर साल की भांति इस साल भी युद्ध स्तर शुरू हो गया है। शिविर प्रभारी रामलाल भाम्बू, सरपंच मोनिका महेंद्र सतनामी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष हुकुमसिंह भाटी, स्कूल प्रिंसिपल महिपाल सिंह, कानूनगो हाथीराम, राजस्व निरीक्षक बंशीलाल, पटवारी महेन्द्र मेघवाल, पटवारी संजीता गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी धर्माराम गहलोत, महिपाल पिचिकिया, कृषि पर्यवेक्षक रेखा चौधरी, हितेश दाधीच, कानाराम बावरी, सुभाष सतनामी, ओमप्रकाश जाखड़, मांगीलाल सतनामी, कपिल जाखड़, गोविंद दाधीच, नेमीचंद सतनामी, दिनेश व विजय सतनामी सहित सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor