Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:23 am

Thursday, July 9, 2026, 3:23 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गुरु पूर्णिमा आज, होंगे विविध आयोजन

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

कस्बे व आसपास के गांवों में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को गुरु पूर्णिमा को लेकर विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
न्यू कॉलोनी स्थित दधिमती मंदिर में मंदिर पुजारी शिवानंद पुरी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा को लेकर भजन कीर्तन व धर्म सभा होगी। इसी क्रम में रामस्नेही बड़ा रामद्वारा मादलिया में महंत रामस्वरूप महाराज व युवा संत कल्याण रामस्नेही के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में सोवनिया गांव में भी गुरु पूर्णिमा को लेकर श्री रामेश्वर महादेव धुणा परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को विभिन्न आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने में विभिन्न धर्मप्रेमी जुटे रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor