Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:52 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:52 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल दिनांक 13.09.23 से 26.09.23 तक श्रीगंगानगर से 18.30 बजे रवाना होकर 03.35 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल दिनांक 14.09.23 से 27.09.23 तक रामेदवरा से 04.15 बजे रवाना होकर 13.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरीसिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, लालगढ, कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल दिनांक 17.09.23 व 22.09.23 तथा गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर दिनांक 18.09.23 व 23.09.23 को अनुरक्षण कार्य के कारण संचालित नहीं होगी।

नोटः- पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में संशोधन को बोल्ड में दर्शाया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor