Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:34 am

Sunday, August 23, 2026, 6:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

10 अगस्त को जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर अपना स्थापना दिवस मनायेगा

डी के पुरोहित. जोधपुर

श्री जैसलमेर पुष्करणा समाज परिवार जोधपुर 10 अगस्त रविवार को जब्बरनाथ मन्दिर प्रांगण में अपना स्थापना दिवस मनायेगा । कार्यालय सचिव अर्चना बिस्सा ने बतलाया की रविवार को समाज अध्यक्ष डी के व्यास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारणी सभी में पुष्करणा दिवस पखवाडा के अर्न्तगत 10 अगस्त को स्थापना दिवस व सावन उत्सव के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने का निर्णय किया गया । इस अवसर पर समाज सेवी प्रकाश व्यास पूर्व सरपंच जाखण की गौ सेवाए, पर्यायवरण के उत्कृष्ट प्रयास एवं पुष्करणा न्यात सेवा के लिये, समाज के वरिष्ठतम सदस्य देव किशन  व्यास उर्फ श्याम जी को न्याति वट् से सम्मानित किया जायेगा । नर्सरी से लेकर उच्चतम कक्षा में प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त विद्यार्थी को पुरुस्कृत किया तो वही आठवी बोर्ड व सैकण्डरी बोर्ड मे ंसर्वाधिक अंक प्राप्त कर्ता को रजत पदक , हायर सैकण्डरी,स्नातक,स्नातकोतर,आई आई टी ,कम्पनी सचिव,चार्टडएकाउन्टेन्टस परीक्षा में सफलता प्राप्त होनहार को र्स्वण मण्डित पदक से सम्मानित किया जायेगा । अंतर्राष्ट्रीय कुडो खिलाडी माही पुरोहित , आई आई टी पूर्णकर्ता मोहक व्यास को भी स्वर्ण मण्डित पदक से सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर भारतवर्ष के प्रमुख पुष्करणा न्याति को समारोह में सम्मिलित करने के लिये आमन्त्रित किया जायेगा जिसमें देहली एन सी आर पुष्करणा समाज के अध्यक्ष गोपाल दास किराडू की सहमति भी प्राप्त हो गयी । सभा में सचिव सुरेश केवलिया, सह सचिव अनिल गोपा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र थानवी , कार्यकारी सदस्य राम कुमार आचार्य, सत्यदेव व्यास , नरेन्द्र बटटू, सुरेश व्यास एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गीता पुरोहित उपस्थित थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor