राखी पुरोहित. जोधपुर
आर्य वीर दल द्वारा आत्म रक्षार्थ शारीरिक एंव बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाता हैं. हाल ही में जोधपुर और जालोर में आर्य वीरो-वीरांगनाओ को लाठी कला, तलवार बाजी, बॉक्सिंग, योग, तेराकी एव बचाव, यज्ञ एव वेद मन्त्रोंचारण, देश भक्तो के जीवनी से रूबरू सहित संस्कार निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया. व्यायाम प्रशिक्षण आर्य वीर दल राजस्थान के उम्मेद सिंह आर्य ने दिया.



