Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सीपीआर प्रशिक्षण बना जीवन रक्षक, जम्बू कासलीवाल ने बचाई युवक की जान

राखी पुरोहित.ब्यावर/नैनीताल

rakhipurohit066@gmail.com

8302316075

नैनीताल की नैना झील में डूबे एक युवक की जान बचाने में ब्यावर निवासी  जम्बू कासलीवाल ने अद्भुत साहस दिखाते हुए हाल ही में प्राप्त सीपीआर प्रशिक्षण का उपयोग किया।

घटना के वक्त जम्बू कासलीवाल नैनीताल भ्रमण पर थे। जैसे ही उन्होंने युवक को बेसुध हालत में देखा, उन्होंने सीपीआर देना शुरू किया और कुछ ही मिनटों में युवक ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी।

जम्बू जी ने यह प्रशिक्षण श्री विद्यासागर युवा संगठन, ब्यावर द्वारा डॉ. राजेंद्र तातेड़ (CPR जोधपुर) के निर्देशन में आयोजित शिविर में लिया था।

यह घटना सीपीआर प्रशिक्षण की उपयोगिता को सिद्ध करती है और समाज में जागरूकता की प्रेरणा देती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor