Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ 323E2 ने किया 51 जोड़ों के सिया-राम परिणय महोत्सव का पोस्टर विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर

गायत्री देवी ट्रस्ट जोधपुर के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया की वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ 323E2 की टीम ने गायत्री देवी ट्रस्ट जोधपुर का 1 नवंबर 2025 को आयोजित 51 जोड़ों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह (सिया – राम परिणाम महोत्सव) का पोस्टर विमोचन किया.

टीम ने ऐसे कार्यक्रम लगातार करने के लिए गायत्री देवी ट्रस्ट को प्रेरित किया यह कार्यक्रम समाजसेवा में मिल का पत्थर साबित होगा और जरूरतमंद परिवारों को यह एक बहुत बड़ी सहायता होगी यह समाज सेवा का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए इंदु जी ओसवाल की तरफ से सामूहिक विवाह में 51 जोड़ी चूड़े 51 जोड़ी चूड़ियां सेट 51 साड़ियां 51 स्टील की थालीऔर अन्य सामान उपलब्ध करवाया
पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम मे वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ 323E2 की भूतपूर्व अध्यक्ष मंजू जैन इमीडिएट पास प्रेसिडेंट कंचन सराफ वर्तमान अध्यक्ष साधना जी मोहनोद वर्तमान सचिव सुलेखा भंसाली भूतपूर्व सचिव इंदु ओस्तवाल व वर्तमान कोषाध्यक्ष अंजू सेठिया व भूतपूर्व कोषाध्यक्ष मधु मेहता उपस्थित रहे.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor