Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

Sunday, August 23, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्कूल में हुई दुर्घटना में प्रशासन संज्ञान लें : तंवर

राखी पुरोहित. जैसलमेर 

जैसलमेर जिले के पूनमनगर (हाबुर) गांव के स्कुल के द्वार से हुई दुर्घटना में एक छात्र की मृत्यु, एक छात्र और शिक्षक घायल हुए हैं यह बहुत दुखद एवं पीड़ादायक खबर है. इस दुर्घटना से सबक ले कर जिला प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रशासन, शिक्षा विभाग और अभियंता(इन्जिनियर) की टीमो का गठन कर त्वरित गति से जिले के सभी स्कुलो के भवनों का निरिक्षण करवाएं और उनकी भौतिक सत्यापन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मंगवा कर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को खतरे से बचाएं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जैसलमेर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ऐसी आशंका हमेशा बनी रहती है. खासकर बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन तुरन्त प्रभाव से पीडब्ल्यूडी, इंगानपा, नगर परिषद, सिंचाई विभाग, जल ग्रहण सहित जितने भी विभाग है उनके इंजिनियर के साथ प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की अच्छी टीम के माध्यम से स्कुल भवनों का निरिक्षण करवाएं ताकि भय और चिंता से ग्रस्त छात्र, अभिभावक और शिक्षकों के जान माल की हानि ना हो और सभी सुरक्षित रहे।
पीड़ित छात्र के परिवार को इस दुख की घड़ी में प्रशासन से सहयोग और संवेदनाओं की आवश्यकता है उनके दुख को कम करने के साथ ही राजकीय सहायता के साथ घायल शिक्षक और छात्र का इलाज प्रशासन जिम्मेदार से करवाएं और सुनिश्चित करें की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति जिले में नहीं हो

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor