Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:38 am

Thursday, July 9, 2026, 2:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बिग इम्पैक्ट सम्मान 2025 से हुई सम्मानित निरूपा पटवा

राखी पुरोहित. जोधपुर 

92.7 बिग एफएम की तरफ़ से 49th सम्मान समारोह जोधपुर में आयोजित किया गया। इससे पहले यह आयोजन देश के अलग अलग शहरों में किया गया, जिसमें जाने माने नेता अभिनेता शामिल हुए। जिसमें फ़िल्म अभिनेत्री व मिस इंडिया इंटरनेशनल 2025 जोया अफरोज पधारी थीं और उनके द्वारा जोधपुर शहर के 15 लोगों को जो कि अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं उनको सम्मानित किया गया।

जिसमें से समाज सेवा के क्षेत्र में निरूपा पटवा का चयन हुआ जो कि समाज की विभिन्न संस्थाओं से कई वर्षों से जुड़ी है। गत चार वर्षों से जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष हैं और उनकी टीम में तीन सौ महिलाएं हैं।

निरूपा पटवा की प्रतिदिन की सेवा करने की भावना और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए है बिग एफएम के जोधपुर क्लस्टर हैड मनीष मेनारिया द्वारा उनको उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया। शहर के विभिन्न भागों से अलग अलग क्षेत्रों में 15 लोगों को सम्मानित किया गया। शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में आरजे राहुल, आरजे अंशुमान, सुरेन्द्र शर्मा, विभा की टीम एव कई गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। ग्रुप द्वारा प्रतिदिन सेवा कार्य में जोधपुर में वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, कच्ची बस्तियों, राजकीय विद्यालय, राजकीय अस्पताल, कैंसर पेशेंट के लिए बाल एकत्रित करना, अन्नदान, अंगदान, वृक्षारोपण आदि तरह तरह के अवेयरनेस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बच्चों के लिए निशुल्क मेडिकल कैम्प आदि लगाए जाते हैं। निरुपा पटवा जोधपुर जिला कलेक्टर से भी सम्मानित हो चुकी हैं और कई प्रकार की सामाजिक संस्थाएं भी अलग अलग क्षेत्रों में इन्हें सम्मानित कर चुकी है और जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor