Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

Sunday, August 23, 2026, 9:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सावन महोत्सव में रची मेहंदी, डांस पर थिरके कदम और हरे परिधान से हर्षित हुआ मन

-अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब की प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, 50 से अधिक महिलाओं ने दिखाई भागीदारी

राखी पुरोहित. जोधपुर

सावन…आसमां में घटाएं…मन में अरमान…सपने झूलों पर सवार होकर दिव्यलोक की यात्रा करने को आतुर रहते हैं…सावन के शृंगार में प्रकृति का पोर-पोर आनंद महोत्सव मनाता है। ऐसे ही सावन महोत्सव की यात्रा अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब के तत्वावधान में चल रही है। कई पड़ावों में कई आयोजन हुए। प्रतियोगिताओं की गूंज में नारी मन खो सा गया।

महेंदी प्रतियोगिता में हाथ अद्भुत चित्रकारी से भर गया। कल्पनाओं की कूंची चली…मेहंदी कोण ने हाथों के कोने-कोने को नव आकार दिया। मेहंदी का रंग ऐसा रचा कि निर्णायकों को निर्णय करने में मशक्कत करनी पड़ी। इसी तरह हरे परिधान पहनने की प्रतियोगिता में सभी महिलाएं हरे रंग के परिधानाओं में जंच रही थीं। हरा रंग हरियाली और खुशहाली का प्रतीक होता है। सभी महिलाएं खुश ही, चेहरों पर चमक और मन को हरने वाले वस्त्र। इसी तरह गायन प्रतियोगिता में प्रत्येक ने तरह-तरह के नगमे पेश किए। किसी ने कविताओं को सस्वर सुनाया तो किसी ने अपने पसंदीदा गायक के गाने को सुर दिए। इसी तरह डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने झिझक के घूंघट से निकलते हुए डांस किया और उल्लासित मन की यात्रा अभी तक जारी है। अभी भी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

राखी पुरोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं 

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब की पूरी टीम ने राखी पुरोहित को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब की संस्थापक अर्चना श्रेया, अध्यक्ष हेमाश्री, सलाहकार दीपमाला शाहू, संरक्षक वनदेवी, संयोजक मीता लूनिवाल, महासचिव क्षमा पांडे, समीक्षक शिखा पांडे, पटल प्रभारी विनीता लवानिया, सांस्कृतिक सचिव तनुजा शुक्ला, मीडिया प्रभारी राखी पुरोहित आदि ने कार्यक्रमों में भाग लिया। कुल 50 महिलाओं ने शिरकत की। आगामी प्रतियोगिता में व्यंजनों का आनंद लेंगे। संस्थापक अर्चना श्रेया क्लब ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और आभार जताया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor