Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:24 am

Sunday, October 18, 2026, 8:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विशाल एवं भव्य महिला उद्यमिता मेले में रोजगार के खुले द्वार…

भारत विकास परिषद की ओर से माहेश्वरी जनोपयोगी भवन के अंडरग्राउंड में लगा मेला, पूरे शहर से उमड़े लोग, खरीदारी का रहा उत्साह

राखी पुरोहित. जोधपुर

भारत विकास परिषद की ओर से दो दिवसीय विशाल एवं भव्य महिला उद्यमिता मेला माहेश्वरी जनोपयोगी भवन के अंडरग्राउंड में शुरू हुआ। मेले में विभिन्न प्रकार की साड़ियां, महिलाओं से संबंधित विभिन्न कपड़े और डिजाइनदार वैराइटी, पापड़, बड़ी, खीचिया, खाखरा, फाफरा, मठड़ी, नमकीन आइटम, अचार, मुरब्बे, चूरण, हस्तनिर्मित उत्पाद और घरेलू उपयोगी वस्तुएं, घर सज्जा की सामग्री, रसोई की उपयोगी सामग्री से लेकर कई प्रकार के उत्पाद मेले की शान बने।

इन्होंने अतिथि के रूप में किया मेले का उद्घाटन

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी नारायण रूप राय, सुरेश जैन, राधेश्याम रंगा, डीडी शर्मा, अशोक स्वामी और अर्चना बिड़ला मौजूद थे। मेले की रंगत देखते ही बन रही थी। शहर का शहर खरीदारी को उमड़ पड़ा। इस मौके पर लक्की ड्रा का आयोजन भी किया गया। अतिथियों ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार के मेलों से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगी। ऐसे मेले अधिक आयोजित करने की आवश्यकता जताई गई। मेला चार अगस्त को भी जारी रहेगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor