Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:35 am

Sunday, October 18, 2026, 6:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज अंगदान जागरूकता की मुहिम में शामिल

विश्व अंगदान दिवस पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएस जोधा व अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने अंगदान जागरूकता को लेकर कई बातें बताईं।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

हमारे देश प्रदेश और शहर की आबादी में अंगदान को लेकर लोगों में आज जो भ्रांतियां है, अंगदान करने से अगले जन्म में ये अंग वापस नहीं मिलेंगे। इसलिए आज भी कई लोग अंगदान को तैयार नहीं होते हैं। मथुरादास माथुर अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएस जोधा व अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने अंगदान जागरूकता को लेकर कई बातें बताईं।

उन्होंने चिकित्सालय में चल रही सभी गतिविधियों व प्रयासों के बारे में बताया। एस्ट्रोलोजी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राठौड़ ने अंगदान के महत्व व आवश्यकता पर जानकारी दी। अभी तक चिकित्सालय में लाइव ट्रांसप्लांट किए गए। यूरोलॉजी डॉ. गोरधन चौधरी के अब तक के प्रयासों वह ब्रैंडेड पहचान क़ानूनी प्रक्रिया और ज्ञान लेने सहित कई जानकारियों पर प्रकाश डाला।

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप की ओर से एक दिवसीय कैम्पअंगदान जागरूकता अभियान को लेकर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मथुरादास माथुर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के निदेशक डॉ. विकास राजपुतोहित ने सभी का अस्पताल में स्वागत किया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया पंजीकरण के बाद भी बिना परिवार की सहमति से अंगों का उपयोग किया नहीं किया जा सकता है। सचिव तारा सोलंकी द्वारा सभी डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।  नुक्कड़ नाटक का मंचन के लिए भी इस प्रकार की मुहिम को आगे लाने का प्रयास भविष्य में किया जाएगा। अंगदान को लेकर भ्रांतियां है और इन्हें दूर करना होगा क्योंकि दक्षिण भारत कई राज्यों में हमसे आगे हैं, लेकिन इस बार एक माह के अभियान में हमने शपथ ली है और सभी यह बात ऐसे रूप डॉ. गणपत चौधरी ने कही और इसी क्रम में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor