Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 5:15 am

Sunday, October 18, 2026, 5:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नगर निगम दक्षिण का सावन महोत्सव कल

– गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे होगी धूम
– विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

सावन के महीने में नगर निगम दक्षिण की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सावन महोत्सव 5 अगस्त मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, तो वही खान पान की स्टाल्स भी लगाई जाएगी।

सोमवार को महापौर वनिता सेठ एवं मेला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने निगम अधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर निगम दक्षिण की मेला कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी ने बताया कि नगर निगम दक्षिण की ओर से मंगलवार को गांधी मैदान में सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। साथ ही नगर निगम दक्षिण की ओर से इस सावन मेले में लहरिया ड्रेस कोड रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार राखी बनाओ प्रतियोगिता कैनवास पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता, डांस, म्यूजिकल चेयर, मिस एंड मिसेज सावन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को नगर निगम दक्षिण की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केवल महिलाओं व बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कोठारी ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महापौर दक्षिण वनिता सेठ एवं शहर के जनप्रतिनिधि इस सावन मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाली महिलाओं के मनोरंजन के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor