राइजिंग भास्कर. जोधपुर
बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से एक शाम बाबा रामदेव के नाम भजन संध्या का आयोजन 25 अगस्त को बाबा की बीज पर किया जाएगा। आयोजन रावण का चबूतरा मैदान पर शाम 8 बजे किया जाएगा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने बताया कि भजन संध्या में मईनुद्दीन मनचला, अनिल देवड़ा, संजय पंचारिया और राधेश्याम भाट आदि कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे।








