Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:17 am

Sunday, August 23, 2026, 9:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिवजी चले ब्याहने…सिद्धनागेश्वर महादेव मंदिर में सजी बफार्नी बाबा शिवलिंग की झांकी

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा, केशर बाग रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र सावन मास के चलते मंदिर महिला मंडल व क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में बर्फ़ानी बाबा शिवलिंग की झांकी सजाई गई। सुबह से शाम तक झांकी के दर्शनार्थ भक्तों का तांता लगा रहा।

व्यवस्थापक निकिता जोशी व शिवानी जोशी ने बताया कि इस दौरान शिव ब्यावला व महिलाओं द्वारा संकीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें शिव-पार्वती का स्वांग रची महिलाओं के साथ भक्त झूमते नजर आए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor