Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 5:13 am

Sunday, April 19, 2026, 5:13 am

LATEST NEWS
Lifestyle

कॉर्डियक अरेस्ट से बचाने, सीपीआर मैन तातेड़ आ रहे कल मोगड़ा खुर्द गांव…छोटे-बड़े सब लेंगे ट्रेनिंग

सांसों का क्या भरोसा, रुक जाए चलते-चलते…

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 diliprakhai@gmail.com

आजकल हम आए दिन अखबारों, टीवी या सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ते या सुनते हैं कि फलां युवा की कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटैक के चलते सांसे रुक गई । या इन दिनों मानसून सीजन में भारी बारिश के चलते व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा अत्यधिक भीड़-भाड़ वाली जगह में भगदड़ मचने, दम घुटने, विद्युत आघात लगने एवं श्वासनली अवरुद्ध होने की खबरें भी हम देखते-पढ़ते रहते है । इन सब विकट परिस्थितियों में एक छोटी परंतु अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीक की जानकारी से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते है एवं उस परिवार की खुशियां वापस लौटा सकते हैं । उस तकनीक का नाम है सीपीआर यानी अंग्रेजी में कहें तो कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन।

इस तकनीक की सही जानकारी एवं प्रशिक्षण के लिए डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर (डॉ.) राजेंद्र तातेड़ 7 अगस्त, 2025 गुरुवार को गॉंव मोगड़ा खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आएंगे। मोगड़ा खुर्द निवासी डॉ. अशोक पटेल ने मोगड़ा गांव के सभी सम्मानित नागरिकों,  विशेषकर युवा साथियों से आग्रह किया है कि इस कार्यशाला में अधिकाधिक संख्या में  आए और अपने मित्रगणों को भी साथ आने के लिए प्रेरित करें एवं इस तकनीक को सीखकर किसी व्यक्ति की जान बचाने एवं उसके परिवार की खुशियां लौटने में भागीदार बनें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor