पंकज जांगिड़. जोधपुर
श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार को रातानाडा, केशर बाग रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया गया। मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सानिध्य में पंडित सुरेश पाराशर के द्वारा 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप किया गया, जिसमें शिवानी-निकिता जोशी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।




