राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 diliprkhai@gmail.com
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा की अध्यक्षता में राजस्थान पत्रिका और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में मिलिट्री स्टेशन जोधपुर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और भोर से रिश्तों का उजास पर्व की मिठास में घुल गया। सेना के अनुशासन व नियमों को देखते हुए मिलिट्री स्टेशन के गेट पर अनुमति के बाद यहां से सभी ने एक साथ मिलिट्री स्टेशन में प्रवेश किया। सेना ने खास कर महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम रखा। मिलिट्री स्टेशन में करीब 50 जवान थे। सभी ऑफिसर सहित ग्रुप की सचिव तारा सोलंकी एव कार्यकारिणी सदस्य काजल सरिता, रंजन नेहा, अर्चना सरिता, अंकिता चंद्रा, मधु आदि उपस्थित थे।





