Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवपद ओली आराधक 18 को उज्जैन जाएंगे

उदित भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

नवपद ओली आराधक 18 अक्टूबर को उज्जैन जाएगें। इस संबंध में आराधना में आने का दिया आमंत्रण दिया गया। नवपद ओली आराधना करने को लेकर जोधपुर से कई तप आराधक उज्जैन जाएंगे। लाभार्थी श्रावक विनोद कुमार मेहता ने आराधना में आने का भाव भरा न्यौता दिया । श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति के राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने बताया कि सभी धर्मों में तप तपस्या का बड़ा महत्व है। इसी तरह जैन धर्म में भी पयुषर्ण महापर्व के समान आयम्बिल ओली की महिमा महत्व हैं। ऐसी आराधना से बहुत बड़ा लाभ मिलता है। इसी उद्देश्य को लेकर, जोधपुर क्रिया भवन में गत वर्षों पहले चातुमास करने वाली साध्वी दर्शनरेखा की प्रेरणास्रोत स्मरणार्थ श्रावक विनोदकुमार मेहता परिवार द्वारा, महाराजा श्रीपाल मैना सुंदरी की प्रथम ओली आराधना स्थली उज्जैन में नवपद आराधना का भव्य आयोजन कराया जाएगा आराधना को लेकर तप आराधकों का एक जत्था 18 को अमर नगर से मंगलाचरण श्रवण कर सांय 7:30 बजे बस द्धारा उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे

।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor