Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर में 84.2 एमएम पानी बरसा

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

जैसलमेर में सोमवार को भारी बारिश हुई। जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से सोमवार दोपहर बाद से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर रातभर जारी रहा। इस दौरान जिले के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। जिले में मंगलवार सुबह तक 84.2 एमएम बरसात दर्ज की गई। मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। बीती रात बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों को बेमौसम बारिश से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो आज भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि बेमौसम बारिश के साथ साथ जिले के डांगरी, कोडियासर व देवा गांव में ओले भी गिरे। जैसलमेर शहर, रामदेवरा, भणियाणा, फतेहगढ़, भैलाणी, छोड़िया, लक्ष्मणसर, सांधुआ व बडोड़ा गांव में भी बारिश हुई।

जैसलमेर में बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही सर्दी बढ़ने की आशंका है। सुबह से ही मौमस ने करवट लेना शुरू किया। दोपहर तक बादल घिर आए। और रात में बारिश तेज हो गई। बिजलियां चमकने लगी और बादल गरजने लगे। तेज रफ्तार के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बेमौसम बरसात से फसलों को नुकसान की आशंका है। किसानो के चेहरों पर मायूसी छा गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor