राइजिंग भास्कर. रामदेवरा
बाबा रामदेव का मेला रुणीचा धाम यानी रामदेवरा में बाबा की बीज भादवा शुक्ला दूज से शुरू होगा। दशम तक चलने वाले मेले में लाखों जातरू बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इन दिनों बारिश अधिक होने के कारण अधिकतर जातरू वाहनों में आ रहे हैं। लेकिन बाबा के मेले के शुरू होने से पहले ही रामदेवरा में भारी भीड़ हैं।
बाबा के भक्त और बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने रामदेवरा से लौटकर बताया कि इन दिनों रामदेवरा में काफी भीड़ हैं। बाबा के भक्त अपने-अपने वाहनों से रामदेवरा पहुंच रहे हैं। चारों तरफ पैर रखने की जगह नहीं हैं। रामदेवरा में आस्था के दिग्दर्शन हो रहे हैं। राठौड़ भी बाबा की पहली आरती में शरीक हुए और राइजिंग भास्कर के पाठकों के लिए बाबा की पहली आरती का खास वीडियो भेजा है।








