श्री माधव सेवा समिति की ओर से हर साल होता है आयोजन, इस बार भी कायम रहेगी परंपरा
राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 diliprakhai@gmail.com
श्री माधव सेवा समिति की ओर से आसोजी नवरात्र में 27 सितंबर को 351 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष गोपालकृष्ण गुर्जर, सचिव नाथूसिंह थाबा, सह सचिव बाली सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार ने तैयारियां शुरू कर दी है।
सह सचिव बाली सिंह ने बताया कि कन्या पूजन का आयोजन हर साल नवरात्र में किया जाता है। इस बार के कन्या पूजन के लिए जो भामाशाह और संस्थाएं सहयोग करना चाहती हैं वे समिति से संपर्क कर सकती हैं। बाली सिंह ने बताया कि कन्या नारी सशक्तिकरण और संस्कृति-संस्कारों का प्रतीक है। कन्या ही आगे चलकर दो घर को सुखी-समृद्ध बनाती है। कहा भी गया है जहां नारी की पूजा होती है वहीं देवताओं का वास होता है। इसी भावना से हम हर साल नवरात्र पर कन्या पूजन की परंपरा का निर्वाह करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी कार्यक्रम स्थल का चयन नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही स्थान तय कर लिया जाएगा।
तिलक, पूजन, आरती कर उपहार देंगे, शक्ति का होगा आह्वान
सह सचिव बाली सिंह ने बताया कि आसोजी नवरात्र का बड़ा महत्व है। इस माह में आने वाले नवरात्र में साधना का अक्षय फल मिलता है। शक्ति के नौ रूपों की साधना का अपना विधान है। 27 सितंबर को कन्या पूजन के अवसर पर 351 कन्याओं के तिलक लगाया जाएगा। उनका पूजन किया जाएगा। आरती उतारकर उन्हें उपहार दिए जाएंगे। कन्या पूजन का उद्देश्य शक्ति का आह्वान करना है और कन्याओं के माध्यम से शक्ति की साधना करना है। जो भामाशाह कन्या पूजन के अवसर पर सहयोग करना चाहें वे समिति पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।





