सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं ने लिया सिलाई और डिजाइन प्रशिक्षण, आत्मविश्वास, स्वाभिमान और नए कल को गढ़ने की हुई तैयारी
राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 diliprakhai@gmail.com
सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं ने हुनर से आत्मनिर्भरता की उड़ान की ओर कदम बढ़ाए। अभियान प्रमुख रामानंद काबरा का कहना है कि अब “सुई–धागे के साथ बुने गए ये सपने अब सिर्फ़ कपड़ों तक सीमित नहीं…। ये हैं आत्मविश्वास, स्वाभिमान और नए कल की पहचान!”
काबरा ने कहा कि हमारे अभियान में बालिकाओ और महिलाओ ने पूरे उत्साह व लगन के साथ काम सीखा हैं।
यधपि अब यह कोर्स समाप्ति की और हैं। हम भावुक हैं.. लेकिन यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि आपके आगे बढ़ने की इस यात्रा में हर कदम पर हमारा सहयोग.. साथ हैं।
कोर्स में ये सबकुछ सीखा : कुर्ती, कुर्ते, पैंट-पायजमा व ब्लाउज में दिखाया हुनर
-परिधान निर्माण : तीन तरह की कमीज़, सिंपल कुर्ती, बोर्ड-नेक कुर्ती, कॉलर कुर्ती, ऐ-लाइन कुर्ती, अस्तर कुर्ती का निर्माण।
स्टाइलिश टॉप व कुर्ते : नायरा कट टॉप, आलिया कट टॉप, अनारकली टाइप कुर्ता।
पैंट व पायजामा : नाइट पायजामा, शरारा पायजामा, पटियाला सलवार, धोती सलवार, प्लाज़ो, प्लाज़ो पैंट, पॉकेट वाली पैंट, कैप्री, शॉर्ट्स।
ब्लाउज़ डिज़ाइन : जोधपुरी ब्लाउज़, सिंपल ब्लाउज़, बेल्ट वाला ब्लाउज़, अस्तर ब्लाउज़, बोर्ड-नेक ब्लाउज़, हाफ-कॉलर और फुल-कॉलर ब्लाउज़, साइड-चेन ब्लाउज़, प्रिंसेस कट ब्लाउज़।
बच्चों के कपड़े व अन्य आइटम : फ्रॉक, बेबी जबला, नेपकिन, नेपी, हैंड पर्स।
लहंगे व पेटीकोट : सल वाला लहंगा, अम्ब्रेला लहंगा, 6-कली और 8-कली पेटीकोट।
आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की ओर बढ़े कदम
काबरा ने कहा कि यह सिर्फ़ सिलाई का प्रशिक्षण नहीं, बल्कि हुनर से आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की ओर बढ़ता एक सशक्त कदम है। आज ये महिलाएं अपने हुनर की उड़ान भरने और घर-घर तक अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान – जहां हर महिला अपने सपनों को पहनना सीखती है। काबरा ने टीचर प्रियंका पंचारिया की लगन निष्ठा के लिए उनका आभार जताया और कहा कि यह संभव हो पाया आपकी मेहनत से। सभी प्रतिभागियों की ललक, अनुशासन और इच्छा शक्ति से हम एक मुकाम तय कर पाए हैं।
Author: Dilip Purohit
Group Editor









