Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:26 am

Sunday, October 18, 2026, 6:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव 16 को

भरत जोशी. जोधपुर 

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम में स्थापित भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का 23 वां वार्षिकोत्सव 16 अगस्त शनिवार को वैदिक विधि विधान से मनाया जाएगा। संत सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज की अनुज्ञा और संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्ष रानी उषा देवी के निर्देशन में शनिवार को भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव तथा भाद्रपद अष्टमी होने से जन्माष्टमी भी उसी दिन मनाई जाएगी। इस अवसर पर योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष फूलमण्डली की जाएगी और भगवान श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान कराया जाएगा । महिला साधक उमा थानवी, अंजू हर्ष, अरुणा अंजू, शशिबाला कल्ला, सुशीला नागर, डॉ. विमला पुरोहित, शोभा आमेटा, निधि कल्ला, मीना पुरोहित,अंजना बिस्सा सहित अनेक महिला साधक भगवान श्रीकृष्ण का विशेष शृंगार करेंगी।

संवित साधनायन के संयुक्त सचिव शेखर थानवी और महेश हर्ष ने बताया कि रात 8 बजे से सामूहिक संकीर्तन से उत्सव का शुभारंभ होगा, जिसमें संवित साधक संकीर्तन का सामूहिक गान करेंगे। संवित साधक ऋतंभरा वशिष्ठ, त्रिपुरा वशिष्ठ, हेमांगी वशिष्ठ, नटवर व्यास, तरुण व्यास, डॉ. विवेक भारद्वाज, शैलेश व्यास, राजेश कल्ला, गुंजन पुरोहित, सुनील दाधीच, दुर्गा पुरोहित, डॉ. हेमांगी पुरोहित, शेखर थानवी, शिवांश भजन व संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

संवित साधनायन सोसायटी के नेमाराम गहलोत और अनिल रागवानी ने बताया कि रात 10.30 बजे से भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण का वैदिक मंत्रोचार से पूजन होगा जिसमे भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की दूध, दही, घृत, शहद , शर्करा व पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की 108 तुलसीदल व पुष्प से श्रीकृष्ण नामावली से अर्चना होगी। महाआरती के बाद ठीक रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होगा और ढोल नगाड़ों के साथ सामूहिक बधाई गीत का गायन सभी मिल कर करेंगे। भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण को धन्नाई, पंजेरी, माखन मिसरी का भोग लगाया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor