Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 6:31 pm

Thursday, April 30, 2026, 6:31 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जैसलमेर पुष्करणा समाज : मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, लक्ष्मीनाथजी और मां ऊष्ट्रवाहिनी की पूजा के साथ कार्यक्रम का हुआ आगाज

खेलों एवं प्रतियोगिताओं में खूब जमा रंग, बच्चों, बड़ों एवं मातृ शक्ति ने उत्साह के साथ लिया भाग, दिन भर चले कार्यक्रम में देश-भर से समाज के लोग शामिल हुए, विदेशों से भी आए मेहमान

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 diliprakhai@gmail.com

श्री जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर ने रविवार को जब्बरनाथ मन्दिर प्रांगण में अपना स्थापना दिवस मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह के साथ मनाया। नर्सरी से उच्चतम कक्षा एमबीबीएस एवं आईआईटी में सफलता प्राप्त होनहार विद्यार्थी को रजत एवं स्वर्ण मंडित पद से नवाजा ।

दिन भर चले कार्यक्रम का आगाज प्रातः प्रभुलक्ष्मीनाथजी एवं माँ उष्ट्रवाहिनी के पूजन के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन प्रारम्भ हुवा। दो ग्रुप में आयोजित निम्बू चम्मच रेस में कुमारी रविष्का रामदेव, अराध्यय बिस्सा विजेता व निधि जोशी एवं यज्ञांश पुरोहित उप विजेता रहे। लूडो प्रतियोगिता में चन्द्रिका व्यास विजेता व अराध्येय बिस्सा उपविजेता रहे। सुलेख में यशवर्धन गोपा, कैरम में नवीन आचार्य विजेता व रामा जोशी उप विजेता रहे। म्युजिकल चैयर्स में गीता थानवी विजेता, लक्ष्य साधना में विष्णू नारायण बिस्सा विजेता रहे । कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ट द्वारा आयोजित कुशल गृहिणी प्रतियोगिता का आकर्षण रहा। करीब तीन घण्टे चली लम्बी प्रतियोगिता में चन्द्रकला व्यास ने बाजी मारी और विजयी रही।

न्याटी वट सम्मान भी देकर सम्मानित किया

समिति अध्यक्ष डीके व्यास की अध्यक्षता में सायं को आयोजित मुख्य समारोह में भाजप नेता एवं समाजसेवी जगत नारायण जोशी मुख्य अतिथि थे। वरिष्ट पत्रकार सुरेश व्यास व कमलेश श्रीपत विशिष्ट अतिथि थे। पूर्व सरपंच एवं गौभक्त प्रकाश व्यास मंचासीन थे। इस अवसर पर न्याती वट में देवकिशन व्यास को शॉल, पुष्पहार, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से व न्याति सेवादार अभिनन्दन की कडी में जाखण के पूर्व सरपंच एवं गौभक्त प्रकाश व्यास को उपरना, शॉल, श्रीफल पुष्पहार एव स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जोशी ने कार्तिकेय रामदेव, केशव पुरोहित, गरिमा आचार्य, चैतन्य पुरोहित, याचिका बोहरा, तनुश्री व अंजनि केवलिया को रजत पदक से तथा युक्ति पुरोहित, नवधा गज्जा, माधव पुरोहित, निलेश पुरोहित, साक्षी बिस्सा, देवेन्द्र आचार्य, राहुल पुरोहित एमबीबीएस, मोहक व्यास आईआईटी व अंतरराष्ट्रीय कुडो खिलाडी माही पुरोहित को स्वर्ण मंडित पदक से सम्मानित किया । इस अवसर गत वर्ष समाज की बूंद बूंद से सागर योजना में समाज को आर्थिक सहयोग दाताओ को शॉल ओढाकर व अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । समोराह के अन्त में अध्यक्ष डीके व्यास ने प्रतियोगिता विजेताओ के पुरस्कृत किया एवं सफल आयोजन के लिये जब्बरनाथ मन्दिर के पदाघिकारी, सभी आगन्तुकों महानुभावो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओ के साथ, महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष गीता पुरोहित व कार्यालय सचिव अर्चना व्यास, अनिल केवलिया व सुनील व्यास को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया । पुरस्कार व पदकों के प्रायोजक समाज के महानुभाव विजय पुरोहित, समिति उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर बिस्सा, डाॅ. नवनीतमल पुरोहित जोधपुर से गोपाल दास किराडू, कैलाश पुरोहित नई दिल्ली से चन्द्रकिशोर भट्ट, कनाडा से राहुल व्यास मगन दूबई से राकेश बिस्सा बीकानेर से एवं नरेन्द्र व्यास जैसलमेर से थे। इन सभी के प्रति अध्यक्ष डीके व्यास ने आभार व्यक्त किया । इन अवसर पर समिति के पदाधिकारी सह सचिव अनिल गोपा, सुरेन्द्र थानवी , राम कुमार आचार्य, सत्यदेव व्यास, नरेन्द्र बट्टू, भरत व्यास सहित समाज के कई महानुभाव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश केवलिया ने किया और प्रभु लक्ष्मीनाथजी की महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor