Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:32 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीपीएल कार्ड धारक महिला के साथ अन्याय कर रहे हैं अधिकारी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

बीपीएल कार्ड धारक महिला पूजा गोपा के साथ अधिकारी अन्याय कर रहे हैं। पूजा की बेटी हवानी गोपा की निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना के तहत छात्रवृत्ति के 9000 रुपए स्वीकृत हुए थे। मगर श्रम कल्याण अधिकारी ने अपने पत्र दिनांक 27 सितंबर 2023 के जरिए आदेश जारी कर छात्रवृत्ति की राशि यह कहकर लौटाने को कहा है कि आप द्वारा गलत तथ्य जारी किए हैं। पूजा का कहना है कि अधिकारी द्वारा उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है। जबकि उन्होंने सारे तथ्य अधिकारी को उपलब्ध करवा दिए थे।

पूजा का कहना है कि वह बीपीएल कार्ड धारी महिला है और छात्रवृत्ति के लिए सरकार की देय योजनाओं की पात्र है। मगर अधिकारी द्वारा बेवजह उन्हें परेशान करने की नियत से आदेश जारी किए हैं।

 

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor