Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:41 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:41 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वुमन एम्पॉवरमेंट के लिए टॉक शो : निःसंतानता के उपचार और आईवीएफ तकनीक पर हुआ मंथन

साइकोलॉजिस्ट व मेंटल हेल्थ ट्रेनर एव फिटनेस हेल्थ ट्रेनर से बात करने का अवसर भी मिला

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 diliprakhai@gmail.com

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा वुमन एम्पॉवरमेंट के लिए एक टॉक शो आयोजित किया गया। इसमें 80 महिलाओं ने भाग लिया। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि सभी महिलाओं को लेडीज डॉक्टर से अपनी शरीर की छोटी छोटी आंतरिक समस्याओं पर खुल कर बात करने का मौका मिला। साथ ही साइकोलॉजिस्ट व मेंटल हेल्थ ट्रेनर एव फिटनेस हेल्थ ट्रेनर से बात करने का अवसर भी मिला।

अध्यक्ष निरूपा पटवा ने सभी अतिथियों का मोमेंटो, माला एवं दुपट्टा से सम्मान किया। डॉ. सुभदीप कौर गायनोकोलॉजिस्ट अलका आईवीएफ कनक हॉस्पिटल द्वारा महिलाओं के विभिन्न आंतरिक एव बाहरी समस्याओं पर चचर्चा की गई। साथ ही आज के दौर में निःसंतानता कैसे रोकी जाए और आईवीएफ कैसे उपयोगी है इस पर चर्चा की गई।

40 की उम्र के बाद महिलाएं कैसे फिट रहे पर हुई चर्चा, खानपान-जीवनशैली पर दिए टिप्स 

डाॅ स्मिता जैमन फ़िजियोथैरेपिस्ट ने बताया किस प्रकार महिलाएं चालीस की उम्र की बाद फिट रहने के लिए जीवनशैली, ख़ान पान, टीकाकरण आदि से लाइफ खुशहाल रख सकती है। इस संबंध में उन्होंने टिप्स दिए। रिया मुरझानी योगा एक्सपर्ट ने दैनिक चर्या में काम के साथ साथ छोटी छोटी एक्सरसाइज से कैसे फिट रहें और मसल को कैसे मजबूत करें इस संंबंध में जानकारी दी। सचिव तारा सोलंकी भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रियंका बैद ने किया। कार्यक्रम के साथ में हाई टी और हाउजी गेम भी रखा गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor