Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:43 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:43 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अमरदानी… वरिष्ठ समाजसेवी जुगलकिशोर अरोड़ा का किया देहदान

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

45 सालों से समाजसेवा में सक्रिय जुगलकिशोर अरोड़ा का मंगलवार रात महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू में देहांत हो गया। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि उनके पिताजी वरिष्ठ समाजसेवी थे। 20 अगस्त को एम्स अस्पताल जोधपुर में दोपहर को देहदान किया गया। देहदान में जोधपुर के जाने-माने समाजसेवी और भामाशाह उपस्थित थे।

उनके सुपुत्र गिरीश अरोड़ा ने बताया कि जुगल किशोर अरोड़ा पाली जिले में आंखों के ऑपरेशन के लिए जाने जाते थे। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया की लगातार हिंदू सेवा मंडल से भी जुड़े हुए रहे और समाजसेवा में अपना पूरा जीवन लगाया। चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि मैं आज जो भी समाजसेवा कर रहा हूं वह उन्हीं के आशीर्वाद और उन्हें की प्रेरणा से कर पाता हूं। राइजिंग भास्कर शोक संतप्त अरोड़ा परिवार को ढाढ़स बंधाता है और देहदान जैसे महान दान के लिए उनकी पहल को समाज के लिए अनुकरणीय मानते हुए दिवंगत आत्मा को नमन करता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor