Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 7:52 am

Friday, May 1, 2026, 7:52 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधपुर में मौसम हुआ सुहाना, बारिश की उम्मीद में आमजन और किसान

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर में मौसम ने आज एक बार फिर करवट ली है। आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। आमजन को आज भी बारिश की उम्मीद है, वहीं किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।
बीते दिनों हुई झमाझम और मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी थी। अब एक बार फिर बादलों की दस्तक से लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में बारिश के आसार बने हुए हैं। किसान वर्ग विशेष रूप से बारिश की प्रतीक्षा कर रहा है, ताकि खरीफ की फसलों की बुवाई और बढ़वार को गति मिल सके। फिलहाल, जोधपुरवासियों की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं और सभी को बादलों से फुहारों की उम्मीद है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor