Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:30 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:30 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पूजा, दीपावली, छठ पूजा पर त्यौहार के सीजन को देखते हुए बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार- गाडी संख्या 04713, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.11.23 से 28.12.23 तक (08 ट्रिप), गुरूवार को बीकानेर से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04714, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.11.23 से 29.12.23 तक (08 ट्रिप) शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, मेहसाना, भीलडी, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor