पंकज जांगिड़. जोधपुर
डॉ. मदन-सावित्री डागा साहित्यक भवन में महिलाओं की एकमात्र साहित्यिक संस्था सम्भावना की ओर से संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ. चांदकौर जोशी के आतिथ्य व संस्था की अध्यक्ष बसंती पंवार की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
संस्था की सचिव डॉ. अंजना चौधरी ने बताया कि मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के पश्चात ‘मां और स्त्री’ विषय पर आयोजित काव्य गोष्ठी में स्मृति शेष साहित्कार लीला कृपलानी व उषारानी पुंगलिया के संस्मरण में डॉ. चांंदकौर जोशी, बसंती पंवार, डॉ. अंजना चौधरी, ऋचा शरद अग्रवाल, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, डॉ. पद्मजा शर्मा, सुशीला भंडारी, कमला सुराणा, डॉ. नीना छिब्बर, डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी,’ डॉ. सूरज माहेश्वरी, दीपा परिहार, राजकुमारी गांधी, नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, अमिता भंडारी, चंद्रा सदायत, डॉ. लीला दीवान, अर्चना बिस्सा, डॉ. संजीदा खानम आदि साहित्यकारों ने दिवंगत साहित्यकारों के जीवन पर प्रकाश डाला और अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्हें शब्दाजलि दी। अंत में उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संचालन अमिता भंडारी ने किया।










