Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:24 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:24 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आगामी चुनाव को लेकर फ्लेग मार्च, बिना डरे मतदान का दिया संदेश

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

पुलिस थाना पीपाड़ शहर, ओसियां व बिलाड़ा में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कानून – व्यवस्था बनाये रखते हुये चुनाव भय मुक्त और निष्पक्ष करवाने के लिये आज पुलिस थाना पीपाड़शहर, औसियां व बिलाड़ा में फ्लैग मार्च निकाला गया ।

इस फ्लैग मार्च में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा बूथों पर जाकर स्थानीय निवासियों और आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया जिसमें सभी लोगों को संदेश दिया कि सभी लोग आपसी शांति बनाये रखते हुये बिना डरे अपने मतदान का प्रयोग करें। मतदान सभी का अधिकार हैं जिसे हर नागरिक को प्राप्त है।

पुलिस थाना पीपाडशहर हल्का क्षेत्र मे थानाधिकारी पीपाड शहर मय थाना जाब्ता, बीएसएफ, आरएसी जाब्ता के कस्बा पीपाड शहर मे थाना से रवाना होकर एसडीएम कार्यालय, सुर्या अस्पताल, होली धडा, सब्जी मण्डी, कुरेशीयो का बास, सुभाष घाट, गोल प्याउ, विजय सर्कल, गणपती तिराहा, अस्पताल तिराहा, अम्बेडकर सर्कल होते हुये फलैग मार्च कर विधानसभा आम चुनाव 2023 को शान्ति पुर्ण करने बाबत लोगो को जागरूक किया गया।

इसी प्रकार पुलिस थाना औसियां और बिलाड़ा में विभिन्न बाजार, संवेदनशील स्थलों के रास्ते से होते हुये फ्लैग मार्च किया गया। इस सभी फ्लैग मार्च में जिला पुलिस अधीक्षक के अलावा अलग-अलग स्थानों पर वृताधिकारी औसियां श्री मदनलाल रॉयल, वृताधिकारी बिलाड़ा श्री राजवीरसिंह, थानाधिकारी पीपाड़शहर भवानीसिंह व थानाधिकारी औसियां श्री राजूराम काला उपस्थित थे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिये अलग अलग विधानसभावार अर्द्वसैनिक बलों की टुकड़ियों भेजी गयी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor